जीवाजी विश्वविद्यालय में एडीजी राजाबाबू की पहल चलाया गया स्वच्छता अभियान

Jan 05 2020

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में एडीजी राजाबाबू की पहल पर महीने के पहले रविवार को प्लास्टिक फ्री और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है यह तीसरा महीना है इस अभियान को चलते हुए।  रविवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 9 बजे प्रो. केशवसिंह गुर्जर, इंजीनियर विभाग की ओर इंजीनियर राजेश नायक डिप्टी रजिस्टार राजीव शर्मा और मॉर्निंग वॉर्कर की ओर से संयुक्त रूप से स्वच्छता अभिया चलाया गया।
प्रो. केशवसिंह गुर्जर, इंजीनियर राजेश नायक और डिप्टी रजिस्टार राजीव मिश्रा ने सुबह घूमने वालों के अनुरोध पर स्वच्छता अभियान में सहयोग किया जिसमें डॉ. उदेनिया, डॉ. रूचि, डॉ. चुंगलानी,  नवीन जैन, संजय सक्सैना और सुबह से खेलने वाले खिलाडिय़ों आदि ने भी स्वच्छता अभियान में हाथ बटाया।