महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने तले मगोंड़े

Jan 04 2020

ग्वालियर। शहर जिला महिला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कौरव के नेतृत्व में हाल ही में गैस सिलेंडर पर 19 रूपये से अधिक बढाये जाने सब्सिडी खत्म करने एवं रेल किराए, प्याज लहसुन मे वृद्धि को लेकर भाजपा शासित केन्द्र सरकार के विरोध में फूलबाग चौराहे पर चूल्हे पर मंगोडे तलते हुये कहा कि गैस सिलेंडर इतना मंहगा हो गया है कि हमें पुन: पुराने जमाने की ओर कण्डे ओर चूल्हे पर रोटी बनाने को मजबूर मोदी सरकार कर रही हैं। आज हम महिलाओं का किचन का बजट इन्होंने बिगाड़ दिया है। वही मनमानी करते हुए आये दिन कभी गैस पर कभी पेट्रोल डीजल पर तो रेल किराए एवं अन्य खाद सामग्रियों की दिन प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।हम विपक्ष में होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम जनता के हित में ओर केन्द्र सरकार के द्वारा मनमानी करने के विरोध में आम जनता को उनकी कथनी ओर करनी से अवगत कराये। श्रीमती कौरव ने कहा कि अमित शाह ओर मोदीजी इस समय देश में हिटलर की भूमिका निभा रहे है जिसका अंत शीध्र ही होगा इस कार्यक्रम में लगभग 15 किलो दाल के मंगोडे एवं चाय महिला कांग्रेस द्वारा बनाये गये जहां पर मीडिया साथी के साथ कांग्रेस जन एवं आम लोगो ने उन्हें खाया... इस कार्यक्रम में श्रीमती कमलेश कौरव, सरोज मिश्रा, राजकुमारी महेश्वरी, बीना भारद्वाज, चंदन शर्मा, सीमा समाधियां, अर्चना चतुर्वेदी, संतोषी जादौन, विद्यादेवी कौरव, रमा पाल, कल्पना सेगर, ऊषा चौहान, ममता चौहान, ममता साह,गीता सिकरवार, वंदना प्रेमी, मंजू झा, पूजा कुशवाह, महादेवी परमार,माया उस्मानी, बबली सिकरवार, सावित्री राजपूत, सीमा शर्मा, सुमन वर्मा, माया कुशवाह, मिर्जा बाई, रेखा भदौरिया आदि महिलाएं शामिल थी, पुरुषों मै देवेंद्र शर्मा, चन्द्रमोहन नागौरी, रमेश अग्रवाल, रामवरन सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल, ऊमाशंकर सोनी, अशोक कौरव, श्याम सिंह चौहान, ईन्द्रजीत चौहान, सुरेन्द्र परमार, केशव माझी, ऊदल यादव, रमेश राजपूत, सुरेन्द्र चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान, रविंद्र सिंह कौरव आदि लोग शामिल थे।