पुलिस ने तीन चोरों को 40 मोबाइल के साथ किया गिर तार

Jan 04 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन ने ग्वालियर जिले मे चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिये जिलें के समस्त पुलिस अधिकारियों एव थाना प्रभारियों को बदमाशों की गिर तारी हेतु अभियान चला कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शहर-पश्चिम सतेन्द्र सिंह तोमर एवं नगर पुलिस अधीक्षक लशकर हेमंत तिवारी द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिर तार करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन मे थाना प्रभारी माधौगंज प्रशांत यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना माधौगंज क्षेत्रांतर्गत नवदीप ट्रैवल्स से चोरी हुए मोबाइल के कार्टून के मोबाइलों को एक संदिग्ध व्यक्ति बेचने की फिराक मे रॉक्सीपुल के पास खड़ा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को थैले के साथ धरदबोचा। पकड़ गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश कुशवाह पुत्र चैन सिंह उम्र 22 साल निवासी गंजीवाला मौहल्ला, थाना माधौगंज, ग्वालियर बताया। उसके पास से मिले थैले की तलाशी लेने पर उसमे 10 मोबाइल वीवो कंपनी के मिलें। मोबाइलों के संबंध मे स ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी नीरज कुश्वाह उर्फ गबरू के साथ मिलकर18.12.2019 को नवदीप ट्रेवल्स के ऑफिस से एक कार्टून चुराया था। जिसमें उनको 58 मोबाइल वीवो कंपनी के मिलें, जिसमें से 17 मोबाइल मैने व नीरज ने लवेश यादव को बेच दिये और 13 मोबाइल नीरज ने अपने पास रख लिये एवं शेष मोबाइल उन्होने इंदौर मे बेच दिये थे। गिर तार शातिर चोर सतीश कुशवाह की निशानदेही पर नीरज कुशवाह उर्फ गबरू पुत्र पूरन सिंह कुशवाह निवासी गंजीवाला मौहल्ला, लश्कर, ग्वालियर को लक्कडख़ाना पुल से एवं लवेश यादव उर्फ  छोटू पुत्र झ मनलाल यादव उम्र 23 साल निवासी न्यू पारस विहार कॉलोनी हाल निवासी किशनबाग, बहोड़ापुर, ग्वालियर को बहोड़ापुर तिराहे से गिर तार किया जाकर इसके पास से पुलिस ने 17 मोबाइल बरामद किये। गिर तार चोरों से पुलिस द्वारा अन्य मोबाइलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये चोरों से ग्वालियर शहर मे हुई चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। फरियादी नुसरत खान द्वारा 18.12.2019 को थाना माधौगंज मे नवदीप ट्रेवल्स के ऑफिस से 58 मोबाइल के कार्टून के चोरी हो जाने की शिकायत की थी। जिस पर से थाना माधौगंज मे चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उसकी जांच की जा रही थी।
सतीश कुशवाह पुत्र चैन सिंह उम्र 22 साल निवासी गंजीवाला मौहल्ला, थाना माधौगंज, ग्वालियर से 10 मोबाइल वीवो कंपनी के, नीरज कुशवाह उर्फ गबरू पुत्र पूरन सिंह कुशवाह निवासी गंजीवाला मौहल्ला, लश्कर, ग्वालियर से 13 मोबाइल वीवो कंपनी के, लवेश यादव उर्फ  छोटू पुत्र झ मनलाल यादव उम्र 23 साल निवासी न्यू पार विहार कॉलोनी हाल निवासी किशनबाग, बहोड़ापुर, ग्वालियर से 17 मोबाइल वीवो कंपनी के। कुल 40 मोबाईल कीमती 05 लाख 50 हजार रूपयेके बरामद किये गये।
सराहनीय भूमिका: उक्त बदमाशों को गिर तार करने व माल बरामदगी मे थाना प्रभारी माधौगंज निरी. प्रशांत यादव, अरविंद सिंह तोमर,  महेश सिंह यादव, रामलखन शर्मा, सागर सिंह, सतीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।