आंचलिक अखबारों की राष्ट्रीय पत्रकारिता पर संवाद छह जनवरी को
Jan 04 2020
ग्वालियर। सोद्देश्य आयोजनों की पहचान बन चुके ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान नव वर्ष के मौके पर एक सार्थक आयोजन करने जा रहा है । छह जनवरी को आयोजित एक आयोजन में स्व राजेन्द्र माथुर फैलोशिप के तहत प्रकाशित ग्वालियर से अपनी पत्रकारिता की यात्रा शुरू करने वाले देश के वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाठक की पुस्तक आंचलिक अखबारों की राष्ट्रीय पत्रकारिता पर विशद चर्चा होगी।
कार्यक्रम के संयोजक रवि शेखर के अनुसार यह आयोजन छह जनवरी को अपराह्न डेढ़ बजे से होटल तानसेन रेसीडेंसी सभागार में होगा। इस आयोजन के मु य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एपेक्स बैंक मप्र के प्रशासक अशोक सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली करेंगे जबकि मु य वक्ता के रूप में देश के जाने माने पत्रकार राजेश बादल अपना संबोधन देंगे। इस मौके पर ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र झारखरिया और गीतकार घनश्याम भारती का आधार वक्तव्य भी होगा।
रवि शेखर ने बताया कि पाठक ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में देश - दुनिया में ग्वालियर अंचल के नाम रोशन किया है। इस मौके पर संस्थान द्वारा उनका स मान भी किया जाएगा। इस आयोजन में सभी पत्रकार और रचनाधर्मी लोग सादर आमंत्रित हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









