रात को चोरों ने सूने घर, व दुकानों के ताले चटकाये, 40 लाख का माल चोरी
Jan 03 2020
ग्वालियर। रात चोरों ने तीन थाना क्षेत्रों में सूने घर व दुकानों के ताले चटका दिए। चोर गिरोह ने वारदातों को अंजाम देकर करीब 35 से 40 लाख का माल पार कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर, थाटीपुर थाना क्षेत्र के झवर स्टेट के पास और कोतवाली थाना क्षेत्र के दिपासा अपार्टमेंट की है।
उधर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के ईएम 116 डीडी नगर निवासी गौरव पुत्र अरविन्द जैन इंजीनियर है और बानमोर इंडस्ट्रीज एरिया में एक फैक्ट्री में पदस्थ है। 22 दिस बर को वह मां का उपचार कराने के लिए दिल्ली के फोर्टिज अस्पताल गए थे और जब वे वापस आए और मु यद्वार का गेट खोलने का प्रयास किया तो काफी देर तक प्रयत्न करने के बाद भी लॉक नहीं खुला तो वह पड़ोसी के घर से छत पर पहुंचे तो पता चला कि छत का दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलवाया गया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन वर्षा भी आई हुई थी और उसके 15 तोला वजनी व मां तथा पत्नी के चालीस तोला जेवर सोने के जेवरों के साथ ही डायमण्ड सेट और अस्सी हजार रुपए रखे हुए थे।
वहीं डीबी सिटी निवासी सुनील शिवहरे पुत्र मनीराम शिवहरे गैंस एजेंसी संचालक है और उनकी थाटीपुर थाना क्षेत्र के झवर स्टेट के पास विनायक गैस एजेंसी है। चोरों ने उनकी दुकान के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया और एजेंसी से एक गैस चूल्हा, मोबाइल पार कर दिया। इसके बाद चोर इनके बगल में स्थित राजू श्रीवास्तव पुत्र एसआर श्रीवास्तव की दुकान में पहुंचे और दुकान के ताले चटकाकर नगदी व कपड़े पार कर ले गए। इसके बाद चोर पास ही स्थित सुनील गोयल पुत्र हरीश चंद्र गोयल की दुकान के ताले चटकाकर स्कूल यूनीफार्म तथा अन्य सामान पार किया। इनके साथ ही बगल में स्थित आरएस चौहान की नोटरी की दुकान के ताले चटका दिए। सुनील शिवहरे ने बताया कि इससे पहले उनकी एजेंसी में पहले भी चोरी हुई है। इसलिए वे एजेंसी में नगदी वगैराह नहीं रखते है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें चोर दो थे, एक बाइक पर बाहर पहरेदारी करता रहा तो दूसरा सब्बल से ताले चटकाकर वारदात को अंजाम देता रहा।
लैट के ताले चटकाकर नगदी व गहने पार
कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्मा वाली गली दिपासा अपार्टमेंट निवासी मनीष जैन पुत्र सचिन जैन पैसे से व्यवसायी है और उनकी राजीव प्लाजा में मोबाइल जोन के नाम से शॉप है। वे लैट को लॉक कर अपनी शॉप पर आ गए थे और रात करीब 11 बजे जब वह वापस लैट पर पहुंचे तो पता चला कि लैट का ताला चटका हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चोर गिरोह उनके लैट से करीब चार लाख के जेवर व नगदी दस हजार रुपए के साथ ही अन्य सामान पार कर ले गए है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हंै। जिससे चोरों का सुराग लग सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









