सकल जैन समाज की तैयारियों को लेकर समीक्ष बैठक आयोजित
Jan 03 2020
ग्वालियर। ग्वालियर सकल जैन समाज की शुक्रवार को नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में अतंर्मना आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज एवं मुनिश्री पीयुश सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर मे प्रथम बार 19 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेश एवं प्रवास, अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्थाओ के लिए समक्ष बैठक आयोजित कि गई। जिसमे जैन समाज की कई षाखाओ ने पहुॅच कर हिस्सा लिया।
बैठक का शुभारंभ श्रीमती मिठ्ठू सेठी व विनीत पाटौदी ने मंगल चरण गायन कर किया। बैठक में मंच समाज के अजीत वरैया, प्रशांत गंगवाल, धर्म गोधा, पुरूशोत्तम जैन, प्रवीण गंगवाल, प्रियांक सोनी, मनोज जैन, निर्मल जैन, विकास गंगवाल, पंकज भौंच आदि ने अपने विचार रखे। प्रशांत गंगवान ने कहा ंिक आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज का प्रथम बार ग्वालियर नगर में भव्य आगवानी कराने का सौभाग्य समाज को प्राप्त हुआ। जिसकी तैयारिया पूर्ण रूप से सभी को मिलकर करना है।
कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए गए, जनमंगल महोत्सव भी आयोजित होगा
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि बैठक में सकल जैन समाज की ओर से 19 जनवरी से 25 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम के मु य संयोजक प्रशांत गंगवाल, उप संयोजक विनय कासलीवाल व प्रियांक सोनी एवं कोशाध्यक्ष विनोद पाटोदी को नियुक्त किया गया। वही 21 जनवरी या 23 जनवरी को आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज के सानिध्य में प्रथम बार जनमंगल महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन विनय कासलीवाल एवं आभार विनोद पाटोदी ने किया।
शिवपुरी से मंगल विहार से प्रवास व अन्य व्यवस्था समाज की शाखाओ को सौंपी
बैठक में शिवपुरी से ग्वालियर तक आचार्यश्री का पद मंगल विहार दिगंबर जैन जागरण युवा मंच एवं राजेष लाला मित्र मंडली एवं विराग युवा टीम कराऐंगी। भव्य प्रवेष की व्यवस्था पुलक जन चेतन मंच टीम और दिगंबर जैन सोषल ग्रुप गे्रटर करेगी। जनमंगल महोत्सव की व्यवस्था जैन मिलन ग्वालियर को सौपी गई। आचार्यश्री के सानिध्य में प्रात 4 बजे पूजन की व्यवस्था अलग अलग शाखाए कों सौपी गई। शाम को गुरूभक्ति एवं आरती जैन महिला परिषद एवं प्रवचन सभा की व्यवस्था आयोजक करेगे।
27 दिसंबर 2014 में ग्वालियर में आए थे, 29 नबंवर को आचार्य पदवी से सुशोभित हुए
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि मुनिश्री प्रसंन्न सागर महाराज 27 दिसंबर 2014 से 6 जनवरी 2015 तक ग्वालियर आऐ थें। वही 29 नबंबर 2019 को गुरूदेव आचार्य पुश्पदंत सागर महाराज ने अपने षिश्य प्रसंन्न सागर महाराज को मुनिश्री से आचार्य पदवी से सुषोभित किया। आचार्यश्री का प्रथम बार 19 जनवरी को भव्य प्रवेष होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









