अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें-पूज्य चिन्मयानंद बापू
Jan 03 2020
ग्वालियर। राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा है कि अपने बच्चों को संस्कार अवश्य दें। पूज्य चिन्मयानंद बापू श्री कैला देवी महारानी एवं कुंवर बाबा मंदिर महलगांव के पास सिटी सेंटर के मैदान पर चल रही भागवत प्रेम परिवार द्वारा आयोजित श्री रामकथा के पांचवे दिन की कथा को श्रद्धालु रसिकों को श्रवण करा रहे थे।
पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा कि पृथ्वी पर भगवान कभी जन्म नहीं लेते भगवान हमेशा प्रकट होते हैं , जैसे दूध में घी छिपा होता है उसे प्रकट किया जाता है वैसे ही परमात्मा संसार में हर जगह व्याप्त है उसे प्रकट करना पड़ता है और ईश्वर प्रकट होता है । पूज्य बापू ने कहा कि धरती पर कौशल्या माता की तरह प्रेम जब होता है परमात्मा को बुलाना नहीं पड़ता वह खुद ही प्रकट हो जाता है । कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूज्य बापूजी ने कहा कि भगवान के प्रकट होने के बाद भगवान का नामकरण संस्कार किया गया । उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों के नाम ऐसे रखें जिसे लेकर ईश्वर या कोई महापुरुष की याद आए । पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कथा के माध्यम से अंग्रेजी नामों का किया । उन्होने कहा कि बड़े होने पर भगवान का जनेऊ संस्कार किया गया । बापू ने कहा कि पहले के जमाने में मनुष्य के 16 संस्कार होते थे लेकिन दुर्भाग्य है कि आज हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे जीवन में सिर्फ दो ही संस्कार बचे एक तो विवाह संस्कार और दूसरा अंतिम संस्कार। पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा कि आज हम पैसा कमाने में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमने अपने सारे संस्कार भुला दिए है, और अपने बच्चों को संस्कार देना भी भूल गए। उन्होंने कहा कि हम भारतीय हैं। भारत संस्कारों की धरा है हम भारत के संस्कारों को ना छोड़े यह ऋषियों के दिए हुए संस्कार हैं। पूज्य बापू ने कहा कि भारत में आज पश्चिम के देशों की शैली इतनी हावी हो गई है कि आज हमारे युवा भाई बहन अपना पहनावा-संस्कार सब भूल गए। पूज्य बापूजी ने कथा के माध्यम से पाश्चात्य शैली का विरोध किया और कहा कि आजकल की युवा भाई बहन है उनका जो पहनावा है वह हमारे ऋषियों के दिए हुए संस्कार नहीं है । पूज्य चिन्मयानंद बापू ने फिल्मी जगत वालों को भी कहा की फिल्में भी ऐसी बनाएं जो संस्कारवान हो । बापू ने कहा कि हमें ऐसे वस्त्र पहनना चाहिए कि लोग हमारा दर्शन करें प्रदर्शन नहीं करें।
कथा में आज
श्री कैला देवी महारानी एवं कुंवर बाबा मंदिर महलगांव के पास सिटी सेंटर के मैदान पर भागवत प्रेम परिवार पंत नगर द्वारा आयोजित श्री रामकथा में आज शनिवार 4 जनवरी 2020 को कथा के माध्यम से भगवान श्री राम और माता जानकी के विवाह उत्सव की कथा का वर्णन किया जाएगा और उत्सव मनाया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









