''बेटी की पेटीÓÓ से अब होगी महिलाओं की जिंदगी सुरक्षित: एडि.एस.पी.तोमर

Jan 03 2020

ग्वालियर। वर्तमान समय में बेटियां सुरक्षित घर पहुंच जाये यह सभी अभिभावकों की इच्छा रहती है क्योंकि वर्तमान समय में बेटियों के संग हो रहे व्यभियाचार के कारण अभिभावक इतने डरे-सहमे हुये है कि हमारे परिवार की सुरक्षित घर पर आयेगी या नहीं यह संशय मन में बना रहता है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एस.पी. के निर्देशन पर ''बेटी की पेटीÓÓ के नाम से शिकायत पेटी महाविद्यालयों में लगाई जा रही है। जहाँ पर छात्र/छात्रायें एक साथ अध्ययन कर रहे हैं। कार्यक्रम में सत्येन्द्र तोमर एडीशनल एस.पी., रजत सखलेचा, सी.एस.पी., प्रीति भार्गव, टी.आई. जनकगंज, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, प्राचार्य, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस., माधव महाविद्यालय उपस्थित थे।
एडिशनल एस.पी. तोमर ने बताया कि पुलिस विभाग हमेशा आम जनता के साथ खडा है। कोई भी अपने आपको असुरक्षित महसूस न करें। आवश्यकता पडऩे पर पुलिस तुरंत कार्यवाही के लिए तत्पर रहती है, परन्तु बेटियों के लिए हो रहे अत्याचार के खिलाफ  एस.पी. द्वारा 'बेटी की पेटीÓ के नाम से एक योजना शुरू की गई है जिसमें वह छात्रायें जो छात्रों के साथ अध्ययन कर रही है और बिना किसी भय के अपनी शिकायतों को इस पेटी में डाल सकती है। जिसका प्रति सप्ताह टी.आई. द्वारा निराकरण किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ  कडी कार्यवाही की जायेगी। शिकायतकर्ता का नाम हमेशा गोपनीय रहेगा। हम अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए पुलिस द्वारा बनाये गये इस मुहिम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रकार के कई कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिसमें समाज में जाकर यह स्वयंसेवक अन्य बच्चियों को सजग रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
सुरचि शिवहरे ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए एमपीईसीओपी एप डाउनलोड सभी बेटियां करें। इस मोबाइल एप में पांच फास्ट स्पीड डायल न बर सेव करके रखें जिससे संकट के समय में उनके परिजन 100 नं को डायल कर पूरी जानकारी से अवगत करा सके। 100 नं. पर एस.एम.एस. पहुंचने से निकटतम थाने से तुरंत सुरक्षा की व्यवस्था की जा सके। बेटियों अपने महफूज न समझे, पुलिस विभाग हर कदम उनके साथ खडा है। माधव महाविद्यालय जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहां की टी.आई. प्रीति भार्गव ने कहा कि आपके साथ हम हमेशा खडे हैं।
कार्यक्रम में सब इन्स्पेक्टर सुरूची शिवहरे, सुबेदार हिमांशु तिवारी, डॉ. के. के. कल्याणकर, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. चंचल अवस्थी, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. विनीता जैन, तरूण रोहिरा, अंजली, नैना गर्ग, वैष्णवी तलेगांवकर, सुरभि, आकांक्षा, राखी प्रजापति, खुशी आदि लोग उपस्थित थे।