गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर भक्तों ने टेका मत्था

Jan 02 2020

ग्वालियर। सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की गुरूवार दो जनवरी को जयंती मनाई गई। गुरु गोविंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ एक निर्भयी योद्धा, कवि और दार्शनिक भी थे। गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूर्ण किया। किला स्थित गुरु दाताबंदी छोड़ गुरुद्धारा और फूलबाग स्थित गुरुद्धारा में सुबह से ही प्रकाश पर्व के तहत गुरुवाणी और कीर्तन शुरू हो गए। वहीं सि ा
समाज के लोगों ने मत्था टेकना शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा। कई भक्तों ने गुरुद्धारा में निशान साहेब को चढ़ाया। इधर लंगर में हलवा वितरित किया गया।