संत समाज व समाजसेवियों ने किया गौशाला में संकीर्तन

Jan 02 2020

ग्वालियर। शहर में स्थित गोले के मंदिर मार्क गौशाला पर नये वर्ष के अवसर पर संत समाज एवं प्रदेश शहर  के चर्चित समाजसेवियों के साथ गोले के मंदिर स्थित गौशाला में जाकर के गौ पूजन किया व संकीर्तन कर नये वर्ष की शुभकामनायें दी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत समाज द्वारा व समाजसेवियों के द्वारा गौशाला पहुॅचकर गौ पूजन कर आरती की गयी। संकीर्तन के अवसर पर समस्त उपस्थित सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि समस्त सदस्यगण समय-समय पर क्रमबद्ध तरीके से गौ शाला की देख-भाल करेगा और इसकों सही तरीके से संचालन के लिये मदद करेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी पीके शर्मा द्वारा की गयी जिसमें प्रमुख रूप से भागवताचार्य रामवरण शास्त्री, राकेश नारायण आचार्य, भागवताचार्य पं सतानंद शर्मा, पं छुन्ना थापक, प्रदेश के प्रतिष्ठित समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी, मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मनोज दुबे, ब्रा हण महासभा जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, विवेक शर्मा, आकाश कौरव, गौरव योगी व अनेक सं या में संत समाज व समाजसेवी उपस्थित रहे। संकीर्तन में स मलित होने के लिये आये समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि नये साल के शुभारंभ के अवसर पर समस्त संत समाज के द्वारा संकीर्तन व गौ पूजन किया गया इसमें गौ माता की देखभाल, रख-रखाव व शर्दी के मौसम के लिये के लिये रहने की व्यवस्था का जायजा हम सभी के द्वारा लिया जा रहा है। जल्द ही हम समस्त सदस्यों के द्वारा संत समाज के मार्गदर्षन में एक कमेटी गठित की जावेगी जो शहर  के समस्त गौ शालाओं में सप्ताह के एक दिन का समय गौ माता के देखभाल एवं रख-रखाव में देंगे।