पति और पत्नी का संबंध दूध और पानी की तरह है -पूज्य चिन्मयानंद बापू

Jan 01 2020

ग्वालियर। राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा है कि पृथ्वी पर पति और पत्नी का जो संबंध है वह दूध और पानी की तरह है । उन्होने कहा कि जिस प्रकार दूध- पानी को अपने में मिला लेता है और अपनी ही कीमत में बिकवा भी देता है, ऐसा ही दांपत्य जीवन होता है । बापू ने यह भी कहा कि लेकिन जब भी पानी मिले दूध में कोई खटाई डाल दे दूध अलग हो जाता और पानी अलग हो जाता है ऐसे ही दांपत्य जीवन में जब कपट की खटाई आ जाती है , तो फिर दांपत्य जीवन में भी दरार पडऩा शुरू हो जाती  हैं इसीलिए पति पत्नी को एक दूसरे से कुछ छुपाना नहीं चाहिए। 
संत पूज्य चिन्मयानंद बापू श्री कैलादेवी महारानी, कुंवर बाबा मंदिर महलगांव सिटी सेंटर में चल रही श्री रामकथा के तीसरे दिन की कथा का श्रवण श्रद्धालुओं को करा रहे थे।  उन्होने कहा कि आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो परमात्मा को नहीं मानते ,कई लोग ऐसे हैं जो परमात्मा को नहीं मानते तो ऐसे व्यक्तियों से तर्क वितर्क करने से अच्छा है कि उनको अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए जिस दिन उन पर विपत्ति आएगी तब उन्हें ठाकुरजी की याद अवश्य ही आएगी । पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा कि आज के समय में हर जीव समाधि में हैं हर जीव माया मोह निद्रा में सो रहा है और समय-समय पर हमारे नगर में साधु संत जब आते हैं और राम नाम का उच्चारण करते हैं तब यह संसार अपनी निद्रा से जागृत आ है क्योंकि राम नाम में ही ऐसी ताकत है जो व्यक्ति को संसार की सारी निद्रा उनसे उठा सकता है कुछ बापू ने कहा भोलेनाथ के दांपत्य जीवन में राम नाम की बड़ी महिमा है भगवान शिव सतत राम नाम का उच्चारण करते रहते हैं और आज भी समाधि से उठने के बाद भोले नाथ राम नाम का गान करने लगे लेकिन माता सती आज भी मन रामकथा में नहीं लगा और इधर-उधर देखने लगे । बापू ने कहा जब भी किसी व्यक्ति का कथा में मन नहीं लगता है इधर उधर देखेगा इधर उधर की बातें करेगा और आयोजकों पर टीका टिप्पणी करेगा कोई व्यक्ति यदि ऐसा करें तो समझ लेना कि उसका मन कथा में नहीं है । 
श्री राम कथा में आज  
 श्री कैलादेवी महारानी, कुंवर बाबा मंदिर महलगांव सिटी सेंटर में चल रही श्री रामकथा के चौथे दिन आज दो जनवरी 2020 गुरूवार को कथा के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह और प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।