हेलमेट लगाने की आदत डालना इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता होगी: डी.एस.पी. अन्नोटिया

Jan 01 2020

ग्वालियर। वर्ष 2020 के प्रथम दिन गुलाब के फूल के साथ यातायात जागरूकता के लिये अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखने व शुभकामनाओं के साथ टू-व्हीलर यात्री वाहन धारकों को हेलमेट लगाने के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम हनुमान चौराहे पर किया गया। ''जान है तो जहाँ हैÓÓ के नारे के साथ हेलमेट हमारी जिंदगी के लिए कितना आवश्यक है उसके लिए जिन्होंने हेलमेट लगाया है उन्हें गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने व वर्ष 2020 की शुभकामनायें दी। यह कार्यक्रम नरेश अन्नोटिया, डी.एस.पी. यातायात विभाग, ग्वालियर, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, प्राचार्य माधव महाविद्यालय, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. के. के. कल्याणकर, डॉ. शिवकुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया।
डी.एस.पी. अन्नोटिया ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को बताया कि हम सबको सुरक्षित रहना चाहिए और दूसरों को सुरिक्षत रखने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम करते रहना चाहिए। जिसके लिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सराहनीय कार्य कर रही है। यातायात के नियमों को यदि हम अब से अपना लेते हैं तो हमारा जीवन सुरक्षित बना रहेगा। हम अपने आपको तो सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार के लिये हमारा क्या मूल्य है उसको भी हम सुरक्षित रख पायेंगे।
यातायात विभाग द्वारा हाल ही में जारी किये यातायात नियमों के संशोधन में हेलमेट नहीं लगाने पर 400 रूपये का आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा जो एक छोटी राशि नहीं है। इस वर्ष से इसका पालन स ती से किया जाये और इसके लिए इस प्रकार के छात्र/छात्राओं की आवश्यकता दूसरों को प्रेरित करने के लिए होती है क्योंकि समाज में छोटे बच्चों की बात को सभी लोग अच्छी तरह से मानते हैं और उससे हम अपने जीवन को सुरक्षित रख पाते हैं।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक संजय यादव, करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, रवि धाकड़, तरूण रोहिरा, अंजली, आकाश गुर्जर, योगेश्वर माहौर, नैना गर्ग, वैष्णवी तलेगांवकर आदि लोग उपस्थित थे।