हुडदंगियों पर भारी रही पुलिस
Jan 01 2020
ग्वालियर। जैसे-जैसे नए साल का जश्न शुरू हुआ, पुलिस की परेशानी बढ़ती गई। कारण था रात में शराब के नशे में युवाओं द्वारा हंगामा करना। सूचना पर पुलिस जवान और अफसर दौड़ते रहे और जो समझ सकता था उसे समझा कर चलता किया और जो नहीं समझा उसे थाने भेज दिया। पुलिस को टाइट रखने के लिए रात 12 बजते ही एसपी भी सड़कों पर उतर आए और कड़ाई से कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के एक्शन में आते ही पुलिस जवान और अफसरों ने कड़ाई शुरू कर दी और दो दर्जन से ज्यादा शराबियों को थाने पहुंचा दिया। रात 12 बजे के बाद जो भी शराबी पुलिस से उलझा, पुलिस ने उनकी एक ना सुनते हुए उन्हें थाने पहुंचा दिया। इस दौरान कई शराबियों ने खुद को मंत्रियों का समर्थक होने की बात कहकर हेकड़ी भी दिखाई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक ना सुनी और उन्हें थाने भेज दिया।
12 बजे से शुरू की कड़ाई
सुई का कांटा जैसे ही 12 बजे पर पहुंचा, पुलिस अपने एक्शन में आ गई और सड़कों पर जश्न मना रहे युवकों को खदेडऩा शुरू कर दिया। कई स्थानों पर पुलिस जवानों से शराबियों ने उलझना चाहा, लेकिन पुलिस के तेवर देखते हुए उनकी हवा निकल गई और घर जाने में ही भलाई समझी। सड़कों से युवाओं को खदेडऩे के बाद पुलिस ने गलियों और मोहल्ले में मोर्चा संभाला और यहां पर नशे में थिरक रहे युवकों को घर में जाने की नसीहत दी।
रात 12 बजते ही एसपी का गश्त
जैसे ही घड़ी का कांटा 12 पर आकर रुका, वैसे ही एसपी भी शहर में निकल आए और सड़क पर बगैर कारण के वाहन दौड़ा रहे युवकों को उनके घर भेजने के लिए निर्देशित किया। एसपी के सड़कों पर आते ही थाना प्रभारी और पुलिस जवान एक्शन में आ गए। इस दौरान जो भी सड़कों पर आवारा घूमता मिला उसे उनके घर रवाना किया और जिसने बहस की उन्हें थाने पहुंचाया।
अफसरों को देखते ही निकली हवा
डीडी मॉल पर हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस जवानों ने समझाने का प्रयास किया तो युवक उनसे उलझने लगे। मामले का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए तो पुलिस अफसरों ने उन्हेें थाने ले जाने का आदेश दे दिया। पुलिस के तेवर देखते हुए युवक शांत हुए और माफी मांग कर अपने घर रवाना हो गए।
आईपीएस ने संभाली कमान
नव वर्ष पर किसी तरह का व्यवधान ना आए इसे देखते हुए आईपीएस निवेदिता नायडू ने रात दस बजे से ही शहर की सड़कों पर कमान संभाल ली थी। रात को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस जवानों ने समझाने का प्रयास किया तो युवक पुलिस से उलझ गए। मामले का पता चलते ही आईपीएस निवेदिता नायडू वहां पर पहुंची और दो युवकों को पकड़ कर थाने भेज दिया, जबकि उसके साथी भाग निकले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









