कड़ाके की ठंड पडऩे से शहर का जनजीवन प्रभावित

Jan 01 2020

ग्वालियर। कड़ाके की ठंड पडऩे से शहर का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोहरे व धुंध के साथ सुबह की शुरुआत और दोपहर में सर्द हवाओं के बीच गुनगुनी धूप भी बेअसर साबित हो रही है। बुधवार को भी शहर का तापमान सामान्य से नीचे रहा, मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी से कुछ राहत मिलने के आसार है। पहाड़ों से निकलकर आने वाली सर्द हवा से मैदानी इलाके कांपने लगे हैं। सामान्य से लुढ़के तापमान ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ाकर रख दी।  पिछले पांच दिनों से शीत लहर के कारण दिन में भी सर्दी के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे है। बुधवार को मौसम तो खुला है और  धूप भी निकली, लेकिन सर्दी कम होने का नाम नही ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाने से तापमान में बढ़त दर्ज की कई है, तापमान में बढ़त के आसार नजर आ रहे है। मौसम के इस बदलाव के बीच रात भी बेहद ठंडी रही। मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं। इतनी कड़ाके की सर्दी पूरे देश में अचानक बढ़ी शीतलहर की वजह से ठंड में तेजी आई है वहीं पारा कमजोर हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी कई दिनों से हो रही है लेकिन पिछले दिनों तेजी से गिरे पारे के पीछे क्या कारण है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड कम या अधिक रहने के पीछे पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता बड़ी वजह है। इस बार हिमालय क्षेत्र में जो भी पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं, सभी मजबूत रहे हैं। जनवरी माह में भी इस बार अच्छी खासी ठंड पडऩे की संभावना दिखाई दे रही है।