साल के प्रार भ में ही ग्वालियर पुलिस को मिली सफलता 50 हजार के इनामी फरारी लुटेरे

Jan 01 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि 35 हजार का इनामी फरारी बदमाश करन उर्फ बिच्छू गुर्जर पुत्र अमर सिंह गुर्जर ग्राम गिरगांव थाना महाराजपुरा अपने साथी 15 हजार का इनामी हरेन्द्र गुर्जर उर्फ छोटू पुत्र नत्था गुर्जर निवासी ग्राम बागवई थाना भितरवार जिला ग्वालियर के साथ वारदात करने के इरादे से पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम सिगोरा के पास जंगल में देखा गया है ।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने पंकज पाण्डेय अति पुलिस अधीक्षक क्राइम/पूर्व को बदमाशों की घेराबंदी और गिर तारी की योजना बनाने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अति. पुलिस अधीक्षक  पंकज पाण्डेय ने सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के नेतृत्व में दो टीमे बनाई जिसमें मनोज परमार, राघवेन्द्र सिंह सोलंकी, दिनेश तोमर, राजीव शुक्ला, कुलदीप तोमर, राशिद खांन, राजेश गुर्जर, नरवीर राणा, भगवती सोलंकी, विकास तोमर,  योगेन्द्र तोमर, रामवीर,  जितेन्द्र तिवारी को शामिल किया गया ।
मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान सिद्वखो का जंगल पर पुलिस पार्टियों ने पहुंचकर घेराबंदी की तो फरारी ईनामी बदमाश करन उर्फ बिच्छू गुर्जर एवं छोटू उर्फ हरेन्द्र गुर्जरने भागने का प्रयास किया, जिन्हे पुलिस पार्टियों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेेने पर दोनों के कब्जे से प्रथक-प्रथक 315 बोर की अधिया बंदूक तथा एक 315 कट्टा मय 12जिंदा कारतूस बरामद हुये। पकड़े गये दोनों बदमाशों से एक अधिया बंदूक 315 बोर मय 07 जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा 5 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
फरारी आरोपी करन सिंह उर्फ बिच्छू गुर्जर की गिर तारी पर अति. पुलिस महानिदेशक जोन ग्वालियर राजाबाबू सिंह द्वारा 30 हजार रू का इनाम घोषित किया था एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा इसकी गिर तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसी प्रकार फरारी आरोपी हरेन्द्र गुर्जर उर्फ  छोटू की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रू एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा 5 हजार रू का इनाम घोषित किया गया था।वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा फरारी आरोपियो को गिर तारी में मेहनत एवं लगन से काम करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
सराहनीय भूमिका:- रवि भदौरिया, रत्नेश तोमर मनोज परमार, राघवेन्द्र सिंह सोलंकी, दिनेश तोमर,  राजीव शुक्ला, कुलदीप तोमर, राशिद खांन, राजेश गुर्जर, नरवीर राणा, भगवती सोलंकी , विकास तोमर,  योगेन्द्र तोमर, रामवीर, जितेन्द्र तिवारी।