सिंगल यूज प्लास्टिक से करो तोबा-डॉ. चतुर्वेदी

Dec 30 2019

ग्वालियर। युवाओं द्वारा समाज को जागरूक करने के लिये सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व इससे होने वाली जन हानि को रोकने के लिये संस्था के संस्थापक प्राचार्य स्व. डॉ. श्रीधर गोपाल कुन्टे के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में यह शपथ ली गई कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न स्वयं करेंगे और न दूसरों को करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिसके कारण हमारे समाज में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती जा रही है तथा आज के युग में जो सामग्री हम प्लास्टिक में उपयोग करते हैं उनसे कई प्रकार की बीमारियां हो रही है। यह बात प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पुराने वर्ष में हम त्याग करेंगे तथा आगामी नव वर्ष में इसका प्रयोग नहीं करेंगे इसकी आज शपथ लेते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. के.के. कल्याणकर वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी, डॉ. संजय रस्तोगी, प्रो. कुसुमलता चौहान, डॉ. प्रदीप वाजपेयी, डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित थे।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पुराने वर्ष में पुरानी वस्तुओं का त्याग करना व नवीन वर्ष में नवीन वस्तुओं का अपनाना हमारी संस्कृति है। जिसके लिये हानिकारक सिंगल यूज प्लास्टिक को हम कई वर्षों से अपनाते आ रहे हैं जो समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है जिसका हमें पुराने वर्ष में त्याग करना चाहिए तथा नवीन वर्ष में नये प्रयोग के तहत कागज कपडे के थैलों का उपयोग करना चाहिए। जिससे पर्यावरण सुरक्षित बना रहेगा और हम और आने वाली पीढ़ी कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहेंगे।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक प्राचार्य स्व. डॉ. श्रीधर गोपाल कुन्टे को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये सभी लोगों ने एकजुटता के साथ नये वर्ष में प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए एकजूूटता दिखाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ  व एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित हुये।
कार्यक्रम में डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. चंचल अवस्थी, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. प्रशान्त साहू, डॉ. संजय गुप्ता, दीपक शिंदे, स्वयंसेवक संजय यादव, करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, रवि धाकड़ आदि लोग उपस्थित थे।