गायन स्पर्धा के लिए 200 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

Dec 30 2019

ग्वालियर। ग्वालियर मेला व्यापार प्राधिकरण एवं अस्तित्व एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में गायन प्रतियोगिता वॉइस ऑफ च बल सुर संगमÓ का 1 जनवरी 2020 को आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को ऑडिशन हुआ। ऑडिशन में युवक-युवतियों एवं बाल कलाकारों सहित लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए। कलाकारों ने गायन की विभिन्न विधाओं से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। ऑडिशन के दौरान मु य अतिथि के रूप में अस्तित्व संस्था की संरक्षक श्रीमती डॉ. रुचि ठाकुर (गुप्ता) एवं विशिष्ठ अतिथि संगीत सितारे गायन समूह के संचालक अतुल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान निर्णायक के रूप में मोहन करोसिया एवं धर्मेंद्र श्रीवास्तव मौजूद थे। इस दौरान अस्तित्व संस्था की अध्यक्ष मिली सक्सेना एवं उपाध्यक्ष रचना कुशवाह एवं निधी शर्मा भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम आयोजक श्रीमती रुचि ठाकुर  ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कलानिकेतन मंच पर शाम 7 बजे से 10 बजे तक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम विजेता को उचित इनाम राशि, प्रशस्ति पत्र देकर स मानित किया जाएगा एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और सॢटफिकेट दिए जाएंगे। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि जो लोग जानकारी के अभाव में प्रतिभागी नहीं बन पाए वह 1 जनवरी को सीधे मेला परिसर के कलानिकेतन मंच पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।