वृद्धा के पैर काटकर चांदी के कड़े ले जाने वाला शार्ट एनकाउण्टर में करुआ गिर तार

Dec 30 2019

ग्वालियर। वृद्धा की हत्या कर चांदी के कड़े लूटने वाला आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने रहम की भीख मांग रहा है। पूछताछ के दौरान जब अफसर स त होते है तो आरोपी अफसरों के पैरों में गिरकर माफी मांगने लगता है, पुलिस अफसर आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रहे है कि उसने वृद्धा के पैर क्यों काटे और उसके साथ वारदात में और कोई तो शामिल नहीं था। पुलिस अफसरों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है और ग्वालियर के साथ ही आस-पास के जिलों में हुई वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।  

साल के आखिरी में जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में 30 हजार के ईनामी बदमाश को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ईनामी बदमांश जमाल उर्फ करुआ पुत्र लच्छी खान निवासी अलापुरा, जौरा जिला मुरैना शहर में आ रहा है। इसी सूचना पर जब क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना पुलिस को टास्क दिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम को जब करुआ दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर करुआ ने पुलिस पर फायर खोल दिया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने जबाबी फायरिंग की और एक गोली करुआ के पैर में जा धंसी। घायल करुआ को इलाज के लिए जेएएच के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
सर्द रात में दो घंटे किया पुलिस ने इंतजार
पुलिस को आरोपी जमाल उर्फ करुआ के आने की सूचना मिली थी और पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। सर्द रात में पुलिस जवान और अफसर घेराबंदी किए रहे और जैसे ही आरोपी दिखाई दिया, उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायर ठोक दिया। 
दो माह से पुलिस लगी थी आरोपी की तलाश में
आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस पिछले दो माह से लगी हुई थी, आरोपी की नजर में ना आए, इससे बचने के लिए पुलिस कार और जीप के स्थान पर बाइकों का प्रयोग कर रही थी, जिससे समझ में ना आए कि पुलिस उस पर नजरें गड़ाए हुए है। दो माह के प्रयास के बाद पुलिस को उसकी सूचना हाथ लगी और उसे शॉर्ट एनकाउंटर में दबोच लिया। 
एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं करुआ पर  
शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी जमाल उर्फ करुआ आम बदमाश नहीं है बल्कि एक शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ ग्वालियर के साथ ही मुरैना में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है और ग्वालियर में वृद्धा की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। उसकी तलाश मेें पुलिस ने करीब दो दर्जन से ज्यादा बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया था। 
पुलिस को देखते ही चलाता है गोली
जमाल के बारे में बताया गया है कि वह पुलिस से बचने के लिए पहले ही फायर करता है, जिससे पुलिस जब तक संभाले वह वहां से भाग निकले। अभी कुछ दिन पहले भी उसका सामना घाटीगांव थाना पुलिस से हुआ था और वह पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।