सोनागिर में भजन संध्या एवं भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तकाअभिषेक कल
Dec 29 2019
दतिया/ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर संरक्षित कमेटी (न्यास) के तत्वाधान में 31 दिसंबर और 01 जनवरी तक नये वर्ष पर दो दिवसिया कार्यक्रम आयोजित किये जाऐगे। जिसमे 31 दिसंबर को भजन संध्या एवं 01 जनवरी को आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु स्वामी का 1008 कलशो से महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सोनागिर प्रबंध कमेटी के महामंत्री बालचंद्र जैन ने बताया कि जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर में 31 दिसंबर को रात्रि 7 बजे से ग्वालियर जैन समाज के गौरव संगीतकार शुभम जैन (सैमी) संगीत पार्टी एवं गायक दीक्षा जैन सागर, सीमा जैन माथुरा की भजन संध्या पहाड़ स्थित चंद्रप्रभु के दरबार में आयोजित कि जाऐगी। इसी के दौरान 01 जनवरी को नयेवर्ष की पहली किरण के साथ प्रात 7:30 बजे से आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज सहित 26 मुनिराजो के सानिध्य में जैन समाज के कॉफी श्रद्धालुओ के द्वारा प्राचीन भगवान चंद्रप्रभु का 1008 कलशो से महामस्तकाअभिषेक धूमधाम के साथ किया जाऐगा। जैन समाज के लोगो बड़े उत्सव उमंग के साथ चंद्रप्रभु की दीपो से महाआरती और पूजन करेगे। नयेबर्श पर दिल्ली, आगरा, भोपाल, इंदौर, झॉसी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजस्थान, गुना, पंजाब, हरियाण, आदि कई जगहो से काफी सं या में श्रद्धालुगण पहुॅचने की संभावन है।
सोनागिर स्टेशन पर प्रतिदिन ये ट्रेन रूकती है
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि सोनागिर के लिए सोनागिर स्टेशन पर पठानकोट एक्सप्रेस, छतीगढ़ एक्सप्रेस एवं पेंसीजर स्थाई रूप से रूकती है। मध्यप्रदेश की डिपो बसे सोनागिर तिराहे पर यात्रियो की सुविधाओ के लिए हमेश रूकती है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि यहां पहाड़ी पर 132 एकड़ क्षेत्रफल में एक से बढ़कर एक 77 खूबसूरत मंदिर हैं। इनमें 57 नंबर का मंदिर मु य माना जाता है। मान्यता है कि आचार्य शुभ चंद्र और भर्तृहरि ने यहां रहते हुए कठिन तपस्या की। मंदिरों के इस परिसर को लघु स मेद शिखर भी कहा जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









