राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू की श्री रामकथा के लिये निकली कलश यात्रा
Dec 29 2019
ग्वालियर। भागवत प्रेम परिवार समिति ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू की आयोजित रामकथा के लिए रविवार 29 दिसंबर को विशाल कलश यात्रा दोपहर 1 बजे से गाजे बाजे के साथ श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पडाव पुल के नीचे से कथा स्थल श्री कैला देवी महारानी एवं कुंवर बाबा मंदिर महलगांव के लिये निकाली गई।
भागवत प्रेम परिवार समिति ग्वालियर की जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कलश यात्रा में पीले परिधान पहने महिलाएं कलश सिर पर धारण कर चल रहीं थीं। कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से मोटल तानसेन, सेन्ट्रल पार्क के सामने से होती हुई राजमाता विजयाराजे सिंधिया गोलंबर से सीधे कैला देवी महारानी एवं कुंवर बाबा मंदिर के पास कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सजे हुए रथों में बच्चे भगवान का स्वरूप बने बैठे थे। कलश यात्रा शुरू होने से पहले राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के प्रमुख गोपाल दुबे ने संत चिन्मयानंद का स मान किया। कलश यात्रा का पूरे मार्ग में जगह जगह पर स्वागत किया गया। श्री कैला देवी महारानी एवं कुंवर बाबा मंदिर महलगांव में आयोजित संत पूज्य चिन्मयानंद की रामकथा में सोमवार को आज राम कथा महत्तम की कथा होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









