आईटीएम की खिलाडिय़ों ने दिलाई मप्र को ऐतिहासिक जीत

Dec 29 2019

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी की बास्केट बॉल खिलाडिय़ों ने हाल ही में लुधियाना में आयोजित हुई 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश की महिला टीम में शामिल इन खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 12 खिलाडिय़ों की टीम में आईटीएम यूनिवर्सिटी की 5 होनहार खिलाड़ी निशा कश्यप, बबीता तिग्गा, प्रिया शर्मा, सुनैना निषाद, इशिका गहलोत शामिल थीं। पूरी चै िपयनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
 उन्होंने पंजाब को हार्ड लाइन मैच में हराते हुए कांस्य जीता। ये जीत ऐतिहासिक भी है क्योंकि 21 साल बाद के लंबे इंतजार के बाद मप्र टीम ने इस वर्ग में सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वर्षों पहले भी मप्र की महिला टीम ने इसी स्थान पर अंतिम-4 में जगह बनाई थी और फिर कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल में मप्र टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए सशक्त दिल्ली को 64-59 अंक से हराकर जगह बनाई। 
चै िपयनशिप के दौरान नॉकआउट कम लीग आधार पर चारो मैदाना में प्रतिदिन 18-20 मैच कराए गए। कुल 150 मैच 6 ग्रुपों में बंटी टीमों के मध्य हुए। इन सभी मैचों को 150 से अधिक आफिशियल व 50 स्टाफ ने संचालित किया।