धूप निकली फिर भी ठिठुरन, अभी और रहेगा शीतलहर का प्रकोप
Dec 29 2019
ग्वालियर। कई दिनों से लगातार चल रही शीतलहर ने सुबह शाम दस्तक देना शुरू कर दिया है। रविवार को खिली धूप निकली होने के बावजूद तेज हवाओं के कारण ठिठुरन रही। सुबह और शाम अलाव जलाकर लोग ने ठंड से बचाव कर रहे है। हालांकि आज धूप निकलने से लोगों थोड़ी राहत महसूस की लेकिन ठंडी हवाओं ने फिर भी परेशान किया।
सर्दी के कारण लोग देर से ही घर से निकल पा रहे हैं, लेकिन मजदूर वर्ग के लोग मजबूरी के चलते सुबह ही घर छोड़ देते हैं, ऐसे में उन्हें अलाव के अलावा दूसरा सहारा नहीं है। अभी तक दोपहर में सर्दी का असर कुछ कम रह जाता था, लेकिन आज हालत बदल गये है। तमाम गर्म कपड़े पहनने के बाद भी सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है।
रविवार की सुबह सर्द तेज हवाओं के साथ हुई। आसमान साफ होने के कारण सूरज भी चमकता हुआ निकला लेकिन सर्द हवाओं के कारण उसकी चमक में गर्मी नहीं रही। सुबह ठिठुरन का अहसास हुआ। दिन चढऩे के साथ आसमान साफ हुआ और सूरज की चमकती किरणें थोड़ी राहत लेकर आईं। दोपहर में चटख धूप होने के बावजूद छांव में ठंड महसूस की गई। रविवार को शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर पूर्वी हवायें तेजी से प्रवेश करेगी, जिससे शीतलहर को प्रकोप बढ़ेगा लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









