जैन महिला जाग्रृति मुरार ने जैन मंदिर के कर्मचारियो को बांटे गर्म कपड़े

Dec 29 2019

 ग्वालियर। गुरुदेव आचार्यश्री पुलक सागर महाराज की सद्प्रेरणा से जैन महिला जागृति मंच शाखा मुरार के तत्वाधान मे ठिठुरती ठंड से बचने के लिए मुरार के सभी मंदिरों में काम करने वाले माली एवं मालिनों कर्मचारियों को मुरार स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गर्म स्वेटर, गर्म टोपे, गर्म मोजे, र्गम शॉल एवं जैकेट भेंट कर वितरण की गई। 
 इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि मानवसेवा से बड़ा और कोई सेवा नही है। समाज की महिलाऐ मिलकर मानवसेवा में अपना पूरा सहायोग करती है उंन्हे इस कार्य का फल अवश्यक भगवान कही न कही देता है। हमे इसी तरह मिलजुल कर मानवसेवा का एक हिस्सा बनाकर कार्य करना चाहिए। 
कार्यक्रम का आभार संस्था की सचिव अंजू जैन ने किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, महामंत्री अंजू जैन, लक्ष्मी जैन, कविता जैन, परिधि बाकलीवाल, सुषमा बाकलीवाल, ज्योति जैन, राखी जैन, हेमलता जैन, उषा जैन, सपना जैन, रुचि जैन आदि मौजूद थी।