सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिए कारण बताओ नोटिस वार्ड मॉनिटर एवं अधिकारियों द्वारा किए गया वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
Dec 29 2019
ग्वालियर 29 दिसम्बर 2019- स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को देखते हुए इस कड़ाके की सर्दी में भी सुबह के समय निगम के सभी वार्ड मॉनिटर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है तथा जहां भी जो खामी मिल रही है तत्काल उसे ठीक कराया जा रहा है और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है।
ग्वालियर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंक दिलाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता व्यवस्था के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी ओर से पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से स्वच्छता कार्य को अंजाम दिया जा रहा है इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए निगम के सभी स्तर के अधिकारी वार्डों में निरीक्षण कर रहे हैं तथा स्वच्छता के लिए आम नागरिकों से भी अपील कर रहे हैं। आगामी महीने में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आएगी, इसी को देखते हुए निगम अधिकारियों द्वारा शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह स्वच्छता कार्य में पूर्ण सहभागिता प्रदान कर अपने शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ट रैंक दिलाने में सहयोग करें।
इसी के तहत आज उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक छह के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी देखी जिसमें कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिन को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश संबंधित सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त श्री चैहान द्वारा रविवार को विभिन्न भागों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत सिटी सेंटर मेन रोड पर कचरा डालने वाले तथा खुले में पेशाब करने वाले स्थानों को साफ व स्वच्छ कराया गया। इसके साथ ही विभिन्न डिवाइडर कों से पत्थर व पन्नी हटवा की गई एवं सड़क किनारे पड़े सीएनडी वेस्ट को भी स्वयं खड़े होकर हटवाया गया। श्री चैहान द्वारा विभिन्न चैराहों एवं बाजारों में लगे अवैध पोस्टर बैनर व पेंपलेट निकलवाए गए तथा आवारा जानवरों को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया।
खुले में पेशाब करने व कचरा फेंकने वालों पर लगाया गया जुर्माना
नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आज रविवार को सभी वार्डो में वार्ड मोनिटरों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा जहां भी जो व्यक्ति खुले में पेशाब करता हुआ पाया गया अथवा कचरा फैलाता हुआ पाया गया उसके खिलाफ तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की गई स शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 70 लोगों पर जुर्माना किया गया जिसमें ₹500 से लेकर ₹1000 तक का जुर्माना तथा कई लोगों से ₹100 का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









