बर्फीली हवाओं का सितम जारी, हाथ पैर हुए सुन्न आगे भी रहेगा कहर

Dec 28 2019

ग्वालियर। शनिवार सुबह से ही सर्दी रिकॉर्ड तोड़ती दिखाई दे रही है। सर्द हवाओं के झोंकों से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बढ़ती ठंड को देखकर प्रशासन ने भी कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। शहर के चौराहों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने के कारण पारा गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंडक बढ़ाई है। अभी आगे भी कुछ दिन यही स्थिति रहने वाली है। इस बीच शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कायाकल्प मॉड्यूल का डेटा अपलोडिंग का कार्य जारी रहेगा। वहीं,कक्षा 9 से 12 तक के सभी माध्यमिक स्कूलों के खुलने का समय बढ़ाकर सुबह दस बजे कर दिया गया है। अब तक स्कूल सुबह नौ बजे से खुल रहे थे।

इधर कोहरे और शीतलहर के प्रभाव के कारण बीमार लोग भी अस्पताल आने से गुरेज कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों जब लगातार धूप निकली थीं इस दौरान ओपीडी में दूर-दराज के मरीजों की भीड़ लाइनों में दि ा रही थी लेकिन शीतलहर के कारण ओपीडी खाली दे ाी जा रही है।