देर रात तक बिना किसी डर के घूम सकेंगे सैलानी

Dec 28 2019

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में अब सैलानी देर रात तक बिनी किसी डर के भ्रमण और खरीददारी कर सकेंगे। सैलानियों की सुरक्षा के मद्द्ेनजर पुलिस ने मेले में प्रत्येक पांच छतरी के बीच पुलिस संवाद केन्द्र स्थापित किया है। वहीं पूरे मेले में बड़ी सं या में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है। बताया जाता है कि अभी और कैमरे और लगाए जाने बाकी है।

उल्लेखनीय है कि मेला पूरी तैयारी के साथ लग चुका है। गत दिवस मेले का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरातित्य सिंधिया कर चुके हंै। देश भर से आए दुकानदारों ने भीसैलानियों के उत्साह को देखते हुए अपनी दुकानें सजा ली है। इधर पुलिस ने की सभी तैयारी मेले में सैलानियों की सुरक्षा और शांति रहने के लिए मेले में कंपनियों की तैनाती की गई है। लगभग 200 जवान पूरे मेले की सुरक्षा की कमान अपने हाथ में रखेंगे। वहीं सभी जवानों को एसएलआर, पिस्टल और 303 की रायफलें भी दी गई है। इन जवानों को चार-चार की टीम में बांटा गया है। ऐसी बीस टीमें अभी से ही मेले में अपनी ड्यूटी दे रहीं हंै।

जानकारी के अनुसार मेले के एंट्रेस से लेकर प्रमुख स्थानों परव सबसे ज्यादा कैमरे झूला सेक्टर की तरफ लगाए गए है। ताकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगाह रख सके। इधर इन कैमरों का एक ही स्थान पर कंट्रोल रुम बनाया गया है। यह सभी कैमरे रात में भी अच्छी तरह से काम कर सकेंगे।

इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बाद अब सैलानी आराम व बिना किसी भय के भ्रमण कर सकें गे। पहले मेले में चोरी व झपटमारी की घटनाओं से व्यापारी और सैलाली दुखी रहते थे। मेले के सभी गेटों पर जवान खडें रहेंगे। इन जवानों की नजर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता वे उसकी चैकिंग का अधिकार भी रखेंगे। ताकि कोई भी आपराधिक तत्वअंदर प्रवेश नहीं कर सके ।