कांग्रेस ने 134वां स्थापना दिवस मनाया

Dec 28 2019

ग्वालियर। शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस कांग्रेस भवन पर मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कार्यालय की छत पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नेताओं को संबोधित करते हुए देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यपर्ण किया गया। कार्यक्रम में सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।