5 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को गिर तार

Dec 28 2019

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादकपदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करोंकी धरपकड़ हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक, अपराध पंकजपाण्डे एवं उपपुलिस अधीक्षक, अपराध श्रीरत्नेष सिंह तोमर द्वारा क्राईम ब्रांच को ग्वालियर जिलें मे अवैध मादकपदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु आदेषित किया।

उसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक पंकजपाण्डे को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने की नीयत से जगन्नाथ गार्डन के सामने हाथी खाना मुरार, ग्वालियर पर खड़ा हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु डीएसपी अपराध द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम का निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर एक बदमाश को गिर तार किया।गिर तार किये गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुधीर तिवारी उर्फ कढोरे पुत्र स्व. भगवान दास तिवारी उम्र 43 निवासी वार्ड नं 10, गुरूदेव बाबा के मंदिर के सामने, लहार,  जिला भिण्ड (म.प्र.)बताया। गिर तार बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से 57 ग्राम स्मैक कीमती 5 लाख 70 हजार रूपये और 1 की-पैड मोबाइल जप्त किया। गिर तार बदमाश के खिलाफ  थाना क्राईम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया एवं उक्त बदमाश से अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरो त के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:- उक्त बदमाश की गिर तारी में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेष सिंह तोमर, महावीरंिसंह, विनोद शर्मा, बलराम मॉझी,  राजीव सोलंकी, राजवीर कौषल, राजेष सिकरवार, यतेन्द्रराणा, अजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।