मेले का टर्नओवर इस वर्ष एक हजार करोड़ रूपए करें: सिंधिया
Dec 28 2019
ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के मेले की पहचान प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में है। इस ऐतिहासिक मेले में पशु मेले के साथ-साथ हर प्रकार की खरीददारी के लिए सैलानी आते हैं। ग्वालियर व्यापार मेले का टर्न ओवर गत वर्ष से 450 करोड़ रूपए था। इसे अब एक हजार करोड़ रूपए किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले की दुकानों का आवंटन भी अगले वर्ष से ऑनलाइन किया जाए। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सैलानियों को रात में विश्राम के लिए धर्मशाला का निर्माण भी मेला प्राधिकरण करे।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ऐतिहासिक मेले के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह, मदन कुशवाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, मेला सचिव प्रवीण अग्रवाल, संभागीय आयुक्त एम बी ओझा, एडीजी राजाबाबू सिंह, कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित मेला प्राधिकरण के सदस्यगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी सं या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष वाहनों के रोड़ टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी है। इससे मेले में आकर्षण बढ़ेगा। ग्वालियर मेले में रोड़ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देने पर प्रदेश के मु यमंत्री कमल नाथ को मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। सिंधिया ने कहा कि 114 वर्ष पुराना ग्वालियर का यह ऐतिहासिक मेला दिन-प्रतिदिन विकसित हो और देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर सके, इसके प्रयास हम सबको करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार ने 114 साल पूर्व पशु मेले के रूप में इसकी स्थापना की थी। तब यह सोच थी कि किसानों को एक ही स्थान पर सभी सुविधायें उपलब्ध हो सकें। उनको उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। साथ ही एक ही स्थान पर सभी पशुओं का क्रय-विक्रय भी हो सके। सिंधिया परिवार ने उस समय अन्नदाताओं के लिए रेल सुविधायें उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही किसानों के लिए सबसे जरूरी पानी की उपलब्धता के लिए तिघरा और हरसी जैसे बांधों का निर्माण भी कराया। सौ साल बाद भी तिघरा और हसी बांध आज भी किसानों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गलत कार्य करने वालों के विरूद्ध स त कार्रवाई करने हेतु ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाने के साथ-साथ माफियाओं के विरूद्ध भी अभियान चलाकर स त कार्रवाई की जा रही है। गलत कार्य करने वाले किसी को भी ब शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो, परंतु गलत कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति ब शा नहीं जाना चाहिए।
सांस्कृतिक कैलेण्डर का विमोचन एवं वाईफाई का लोकार्पण
ग्वालियर व्यापार मेले में फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्री वाईफाई का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मेला प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक कैलेण्डर का भी विमोचन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









