दुकानों व मकानों पर चला बुल्डोजर

Dec 27 2019

ग्वालियर। सुबह से तैयारी में जुटे प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर के साथ ही फिर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरु कर दी। इसकी जानकारी पहले से न तो नगर निगम को दी गई और न ही पुलिस बल को यह सुबह आठ बजे से इंतजार करते रहे। इसके बाद साढ़े बारह बजे प्रशासनिक अफसर यहां पहुंचे और पूरे अमले को लेकर मौके पर रवाना हुए । तकरीबन 20 मिनट के बाद कार्रवाई शुरु कर दी गई और बहड़ोपुर तिराहे पर रेलवे गेट के दोनों ओर बने लगभग आधा सैकड़ा दुकान और मकानों पर चार बुल्डोजरों ने एक साथ कार्रवाई शुरु की। चूंकि पहले से इसकी जानकारी दुकानदारों को नहीं थी ऐसे में वह रोज की तरह अपना धंधा चला रहे थे, जब उन्होने देखा किअमला सामने खड़ा है तो फिर उनके हाथ पैर फूल गए, इन्हे सामान समेटने का भी मौका नहीं मिला और कार्रवाई शुरु कर दी गई।
इस दौरान यहां रहनेवाले व दुकानदारों ने जमकर विरोध भी करना शुरु कर दिया, लेकिन पुलिस ने इन्हे खदेड़ दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि यदि उन्हे पहले बता दिया होता तो उनका नुकसान बच जाता।