दिनदहाड़े गोली मार कर युवक का कत्ल

Dec 27 2019

ग्वालियर। शुक्रवार को कंपू थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले की शिना त हो गई है और वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। जान गंवाने वाले का नाम रामनिवास सिंह गुर्जर बताया गया है। इसे मुन्ना फकीर के लड़के ने गोली मारी है।
एक ही गोली में रामनिवास का काम तमाम हो गया और वह धरती पर पसर गया। पुलिस को जैसे ही इसकी खबर मिली, वह मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए कत्ल करने वाले की तलाश में पुलिस पार्टी दौड़ा दी। घटना खजांची बाबा की दरगाह के पास की है। पुलिस का कहना है कि उन्हें सिर्फ यह सूचना मिली थी कि गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की वजह को लेकर पुलिस को पता चला है कि सोनू खान का रामनिवास के संग पैसों को लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था और शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई थी। तकरार इतनी बढ़ गई कि सोनू ने कमर में लगा अवैध हथियार निकाला और रामनिवास को गोली मार दी। रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई।