स्टेशन पर हुआ सिंधिया का स्वागत

Dec 27 2019

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। यहां स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए जब उनसे यह प्रश्न पूछा गया कि शहर में इन दिनों भूमाफियाओं के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है और कुछ समय पहले भाजपा के सांसद प्रभात झा ने आप पर भी भूमाफिया होने का आरोप लगाया था, जिस पर उन्होने साफ तौर पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ मैं क्या टिप्पणी करूं, आप सभी जानते हैं कि मैं क्या हूं और वह क्या हैं। इसके बाद वह यह कहकर आगे बढ़ गए कि उन्हे एक धार्मिक कार्यक्रम में रावतपुरा सरकार जाना है। किसी और दिन लंबी चर्चा करेंगे।
रेलवे स्टेशन पर परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरण सिंह, केसी सिंह राजपूत, मदन कुशवाह, अशोक शर्मा, बाल खांडे, धर्मेंद्र शर्मा, लतीफ खां मल्लू, सुरेंद्र शर्मा, अशोक प्रेमी, कुलदीप कौरव, चतुर्भुज धनोलिया, कल्लू दीक्षित, गौरव भौंसले आदि ने सिंधिया का स्वागत किया।
देर से पहुंचे सिंधिया
कोहरे के कारण शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट पौने ग्यारह बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचे, इसके बावजूद उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेसी बड़ी सं या में भारी ठंड के बावजूद डटे रहे और रेल के ग्वालियर पहुंचते ही सिंधिया जिंदावाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। यहां से सिंधिया जयविलास पैलेस के लिए रवाना हो गए ।