15 लाख की डीजी मशीन बरामद 2 लुटेरे गिर तार
Dec 26 2019
ग्वालियर। दूसरे बंदियों पर रौब दिखाने के लिए अति उत्साह में एक बंदी ने लूट का राज खोल दिया। जेल से बात पुलिस अफसरों तक जा पहुंची और पुलिस ने मास्टर माइण्ड सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी जेल में है तो दो फरार हो गए हंै। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई सत्रह लाख रुपए की डीजी मशीन बरामद कर ली है।
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शनिचरा रोड से पांच बदमाशों ने किलागेट निवासी हर्ष चौहान व साहिल पर कट्टा तान कर सत्रह लाख रुपए कीमत की डीजी मशीन लूट ले गए थे। मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी कि तभी पता चला कि वारदात को अंजाम शीलू तोमर निवासी डीडी नगर, विवेक सेंगर निवासी पिण्टो पार्क, मनोज राजावत निवासी पिण्टो पार्क, दिनेश जाटव निवासी जडेरूआ और शिवम राजावत निवासी शताब्दीपुरम ने अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने शीलू तोमर और विवेक सेंगर को दबोच लिया। जबकि इस मामले में मनोज राजावत जेल में है और शीलू व विवेक के पकड़े जाने का पता चलते ही आरोपी दिनेश व शिवम राजावत फरार हो गए। पुलिस ने शीलू से पूछताछ के बाद लूटी गई मशीन बरामद कर ली है।
जेल में सजा काट रहे मनोज राजावत ने जेल में ही साथी बंदियों पर रौब दिखाने के लिए महाराजपुरा में लूटी गई डीजी मशीन का जिक्र किया और साथियों के नाम भी गिना दिए। जेल से सूचना बाहर आई तो पुलिस के कान खड़े हुए और शीलू को दबोच लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने लूट को स्वीकार करते हुए साथियों के नाम ले दिए।
इस मामले में फरियादी हर्ष चौहान ने सुसाइड कर लिया। क्योंकि इससे पहले मुरैना जिले के माता बसैया इलाके में भी इसी तरह डीजी मशीन लूटी थी और उस समय भी वह फरियादी बना था, जिससे मालिक को उस पर शंका थी और वह मशीन के रुपयों के लिए उस पर दबाव बना रहा था।
पुलिस पूछताछ में शीलू तोमर ने बताया कि मशीन लूट के बाद वह मामला ठण्डा होने का इंतजार कर रहे थे, कि इसी बीच शीलू तोमर सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पकड़ा गया और वह जेल चला गया। जिसके चलते मशीन उसके पास ही रह गई और मशीन का सौदा नहीं हो सका। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा बारदात का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रू की नगद इनाम देने की घोषणा की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
मशीन बरामद करने और आरोपियों की धरपकड़ में सब इंस्पेक्टर राहुल पोरवाल, कुलदीप, आरक्षक राजीव शुक्ला, पंकज तोमर, कुलदीप तोमर और भीकम सिकरवार की सराहनीय भूमिका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









