उद्घाटन से पूर्व मेले में उमड़ी सैलानियों की भीड़
Dec 26 2019
ग्वालियर। एतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेले का विधिवत उदघाटन भले ही अभी नहीं हुआ हो पर सैलानियों की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई। क्रिसमस डे के अवसर पर जहां शहर के मॉलों और फूलबाग सहित पार्कों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली वहीं ग्वालियर व्यापार मेले में भी सैलानियों ने भारी सं या में अपनी आमद दर्ज कराई। खासकर झूला सेक्टर में युवक-युवतियों की अच्छी भीड़ रही। ग्वालियर व्यापार मेले का आज 27 दिसंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधिवत उदघाटन करेंगे। उदघाटन से पूर्व मेले में उमड़ी सैलानियों की भीड़ से व्यवसाईयों में हर्ष का माहौल है। पूर्व में उदघाटन के बाद भी मेले में रौनक नहीं आती थी और महज कुछ दिनों का ही मेला होकर रह जाता था लेकिन पिछले साल से रोड टैक्स में मिली छूट के बाद मेले में सैलानियों की भीड़ उमडऩे लगी। इस बार व्यवसाईयों को मेले में अच्छे व्यवसाय की उ मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









