रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा दीनदायल मॉल में क्रिसमस नाईट स पन्न
Dec 26 2019
ग्वालियर। प्रभु यीशु के जन्मदिवस क्रिसमस के अवसर पर रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा दीनदायल मॉल में क्रिसमस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मु य अतिथि से रूप में उपस्थित रहते हुये मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह शांति का पैगाम लेकर इस संसार में आए थे। और इन्होने शांति का संदेश दिया जो आज की वर्तमान परिस्थितियों में बहुत जरूरी है।रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा शांति एवं प्रेम के इस आयोजन के लिए मैं उनको बधाई देता हूँ। फाउण्डेशन के डायरेक्टर राजू फ्रांसिस के प्रयासों द्वारा कुष्ट आश्रम, ग्रामीण क्षेत्रों मेंस्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य किए जा रहे है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक शेजवलकर सांसद ग्वालियर ने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा की 25 दिस बर को शांति, प्रेम ओर एकता के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए इन दोनों को याद किया जाएगा उन्होने रे ऑफ होप फाउण्डेशन के डायरेक्टर एडवोकट राजू फ्रांसिस को एवं समस्त ईसाई समाज को क्रिसमस की बहुत शुभकामनायें दी।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अमन चैन एवं शांति का वातावरण निर्मित होता है लश्कर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ने कहा की इस समय हमें शांति का वातावरण की बहुत आवश्यकता है इस अवसर पर लश्कर के विधायक प्रवीण पाठक, देवेन्द्र शर्मा, कमल माखीजानी, अमर सिंह माहौर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रभु यीशु के जन्म की लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी एवं रे ऑफ होप फाउण्डेशन की टीम द्वारा करोल गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। फादर एस.पी दास द्वारा प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया गया एवं पास्टर बाबू द्वारा विशेष प्रार्थना की गयी एवं अतिथियों द्वारा क्रिसमस एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन पर केक काटा गया। सेंटा के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई एवं चोकलेट बाटी गयी।
समस्त पधारे हुये अतिथियों को नीति वचन की प्रति दी गयी। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें मोह मद रफी अलंकर 2017 से स मानित क्षितिज लाड़ (भोपाल) द्वारा मोह मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी गयी। देवा एवं अन्य कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुंभर एवं इसान विंसेंट द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्राशसक आशीष क्राइस्ट द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रबन्धक राघवेन्द्र सिंह तोमर, पवन, महेश, अमन, आशु, अनिकेत, यश, विकी, विनोद, सुरेश, सीमा, परपेट, सनी आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









