क्राईम ब्रांच ने 7 सटोरियों को सट्टे की रकम के साथ किया गिर तार

Dec 26 2019

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिलें मे जुआरियों एवं सटोरियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक अपराध पंकज पाण्डेय व उप पुलिस अधीक्षक, अपराध रत्नेश सिंह तोमर द्वारा क्राईम ब्रांच को ग्वालियर जिले के जुआरियों एवं सटोरियों पर रोक लगाने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु आदेशित किया।
 उप पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश सिंह तोमर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि डब्बू सटोरिया माधव प्लाजा के सामने बड़े स्तर पर सट्टा चला रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु डीएसपी अपराध द्वारा क्राईम टीम को निर्देशित किया गया। क्राईम टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 7 सटोरियों को 35 सट्टे की पर्ची, 6 मोबाईल और 14,800/- रूपये नगद सहित गिर तार किया। गिर तार बदमाशों से पूछताछ करने पर अपने नाम भूपेन्द्र कुशवाह पुत्र स्व. विश भर दयाल उम्र 38 नि. आमखा पहाडिय़ा, टंकी रोड़, थाना क पू, राम बल्लभ शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा उम्र 55 निवासी माधव प्लाजा के सामने, थोरार की गोठ, लश्कर, ग्वालियर, पीयूष सेठ पुत्र कृष्णलाल सेठ (गुप्ता) उम्र 26 निवासी लोहिया बाजार, गुब्बारा फाटक, लश्कर, ग्वालियर, संजय पाल पुत्र पुजाब सिंह पाल उम्र 26 निवासी नि बाजी की खो, जीवाजी गंज लश्कर, ग्वालियर, राकेश रजक पुत्र चि मन लाल रजक उम्र 49, निवासी थोराट की गोठ, कोतवाली लश्कर, ग्वालियर सोनू कुमार पुत्र प्रेम नारायण कुमार(बाल्मिकी) उम्र 30 निवासी थोराट की गोठ, कोतवाली लश्कर, ग्वालियर, राकेश शर्मा पुत्र रामस्वरूप उम्र 38 निवासी विजय नगर कॉलोनी, आमखो ग्वालियर बताये। गिर तार सटोरियों पर थाना अपराध शाखा मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही मे थाना अपराध शाखा के उनि विनोद शर्मा, बलराम माझीं, कीर्ती अजमेरिया, प्रआर राजीव सोलंकी,  चन्द्रवीर सिंह, रामकिशोर गोयल, राजेश तोमर, रोहित अहिरवार, आकाश तोमर, आशीश शर्मा, अरविंद सिंह, अशोक भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।