पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को किया नमन

Dec 25 2019

ग्वालियर। शहर के सपूत और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सेवाकार्य के रूप में मनाया जा रहा है। उनके निवास कमल सिंह का बाग स्थित लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सांसद विवेक शेजवलकर ने स्व.अटल जी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी सं या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने श्री वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। अटल जी के जन्मदिन पर शहर भर में भाजपा के विभिन्न संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसी ने गरीबों को फल और मिष्ठान वितरित कर जन्मदिन मनाया तो किसी ने गर्म कपड़ों का वितरण किया।
अटल जी के पैतृक घर को उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय से ही वाचनालय का स्वरूप दिया गया था। यहां आज भी पत्र-पत्रिकाओं के अध्ययन के लिए लोग नियमित आते हैं। यहां क प्यूटर शिक्षण भी निशुल्क दिया जाता है।