डॉ. सिकरवार ने अटल जी की जयंती मनाई

Dec 25 2019

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 28 हरनामपुरा बजरिया एवं माधव अंधाश्रम में केक काट एवं फल वितरण कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मु य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ग्वालियर देवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेष गुप्ता, जिला मंत्री देवेन्द्र पवैया, श्रीमती विनती शर्मा, श्रीमती रितु जैन, वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत षर्मा, पार्शद पुरूशोत्तम टमोटिया, अवधेश कौरव, प्रमोद जैन, राकेश शर्मा, सतीश यादव, स्वतंत्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
    भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपनी भाषण कला को लेकर काफी मशहूर रहे। अटल जी हमेशा गंभीर से गंभीर बातों को भी सहजतापूर्वक और चुटीले अंदाज में कह देते थे। अटल जी सहृदय-दूरदर्शी राजनेता संवेदनशील कवि, मित्रों और विरोधिया द्वारा समान रूप से चाहे जाने वाले जननायक थे। डॉ. सिकरवार ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी पत्रकार, कवि, राजनेता और मिलनसार व्यक्तित्व के श स थे। राजनीति में कुछ नेता ऐसे हैं जिनकी बातें अभी तक लोगों के मानस पटल पर छाई हैं और अटल जी उनमें से एक है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि अटल जी को विपक्षी पार्टी के नेता उतना ही स मान देते थे, जितना उन्हे अपनी पार्टी में स मान मिलता था। अटल जी ने कुशल संगठनकर्ता के रूप में पार्टी को सींचकर उसे अखिल भारतीय स्वरूप दिया। डॉ. सिकरवार ने कहा कि अटल जी ने देश का नेतृत्व करते हुए पोखरण परमाणु परिक्षण व कारगिल युद्ध जैसे फैसले लेकर भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई। अटल जी की जयंती पर उन्हे कोटि-कोटि वंदन।
      भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ अशोक गेड़ा, एड.धीरेन्द्र सिंह चौहान, राकेश कनकने, विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, रमाकांत महते, हिमांशु कीकन, अंकित कठठ्ल, आशू तोमर, महेश गुप्ता, राजेन्द्र राठी, रवि पान्ड, के.के. शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, बृजेश पाठक, सचिन गुप्ता, आशीश साहू, सुरेन्द्र साहू, गंगाराम प्रजापति, छाऊलाल साहू, भुवनेश सारस्वत, दिनेश पाराशर, दीनू कुशवाह, श्याम सुन्दर, सतेन्द्र सिलावट, योगेश आदि मौजूद रहे।