बर्फीली हवाओं से कांपे लोग आगे और बढ़ेगी सर्दी

Dec 25 2019

ग्वालियर। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके कारण बुधवार  से ही शीतलहर ने लोगों को घर से बाहर बंद करवा दिया। पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा रहा। वहीं तीर सी चुभने वाली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर समेत अन्य शहरों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आने वाले दिनों सर्दी की सितम और बढ़ेगा। घना कोहरा भी छाएगा।  शूल सी चुभ रही सर्द हवाओं के कारण शहर दिन में पहाड़ों के शहरों से भी ज्यादा ठंडा रहा। तानसेन नगरी में बुधवार की सुबह बेहद सर्द रही। दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान कम डिग्री पर बना रहा। गलनभरी सर्दी में शीतलहर से लोग ठिठुर गए।
शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। वहीं ठंड के चलते मु य मंदिरों में आने वाले भक्तों की सं या में काफी गिरावट नजर आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। तीनों दिन कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे, वहीं धूप से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं हैं।