क्रिसमस के लिये गिरजाघर सजे

Dec 24 2019

ग्वालियर। गिरजाघर और चर्चों के भीतर झिलमिल लाइटों के साथ-साथ आकर्षक सावट की गई है। मंगलवार की मध्य रात्रि आराधना हुई। रात 12 बजे केक काटकर प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया गया। कैरोल गाकर प्रभु यीशु के आने का समाचार दिया गया और क्रिसमस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी गयीं।
क्रिसमस के पर्व के लिये घरों में तैयारियां शुरु हो गई हैं और घरों के ऊपर स्टार लगाए गए हैं और झिलमिल लाइटें सजाई गई हैं। क्रिसमस के पर्व पर रात को चर्चों में जहां विशेष प्रार्थना की गयी तो वहीं घरों में भी कई आयोजन हुये।  युवा क्रिसमस सेलिब्रिशन की पार्टी मनाने के लिये पहले से ही तैयारियां कर चुके हैं और आज 25 दिसंबर को पार्टियों के आयोजन किये जायेंगे।