बाल अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

Dec 24 2019

ग्वालियर। रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा बहोड़ापुर स्थित बाल अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया गया। इस अवसर पर क्रिसमस के केरोल गीत एव प्रभु यीशु के जीवन का चित्रण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राजू फ्रांन्सिस ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकश डाला एवं कार्यक्रम के मु य अतिथि संत कृपाल सिंह ने  संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। फादर विन्सेन्ट द्वारा प्रभु यीशु के जन्म के बारे में जाकारी दी एव क्रिसमस के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रे ऑफ होप फाउडेशन द्वारा आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चो को सर्दी से बचने के लिये गर्म कपड़े, फल एवं केक वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशासनिक आशीष खीस्त, प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह तोमर,आश्रम के संचालक भरत भदौरिया, महेश आदि उपस्थित थे।