सीसीटीव्ही कैमरे से ई-चालान हो सकता है: डी.एस.पी. त्रिपाठी

Dec 24 2019

ग्वालियर। डिजिटल युग में ट्रेफिक मैन नहीं होने के बाद भी सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के द्वारा ई-चालान मोबाइल एवं पोस्ट द्वारा भेजा जाता है। चौराहे पर ट्रेफिक के जवान को देखकर हम यातायात के नियमों का पालन करते हैं, परन्तु उनके ना होने पर हम कई बार नियम तोड़ देते हैं कि हमें कोई नहीं देख रहा, परन्तु डिजिटल युग में प्रत्येक चौराहे पर तीसरी आँख यानि सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगे हुये हैं। जो हमारी प्रत्येक -विधियों को कन्ट्रोल रूम भेज रहे हैं जिससे भी आपका चालान हो सकता है यह बात डी.एस.पी. त्रिपाठी ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ई-चालान पर एक व्या यान का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। जिसमें मु य अतिथि डी.एस.पी. ए.एन. त्रिपाठी, यातायात विभाग, शशिकांत तिवारी, हेड कान्स्टेबल, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी, माधव महाविद्यालय,  क्रीडा अधिकारी डॉ. के. के. कल्याणकर, वर्यिठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय उपस्थित थे।
डी.एस.पी. त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को यातायात के नियमों का पालन करने व दूसरों को भी कराने का आव्हान किया। चौराहो पर लगे सिग्नल के साथ यातायात पुलिस रोड़ पर भी जेब्रा क्रासिंग के साथ रेड लाईट को सड़कों पर लाने का काम कर रही है। जिससे यदि हमारी निगाह मेन सिग्नल पर नहीं पड़ी तब भी रोड़ पर लगे सिग्नल से हम यातायात के नियमों का पालन कर सकते हैं।  
 कार्यक्रम में डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संतोश शर्मा, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. चंचल अवस्थी, डॉ. योजना तिवारी, डॉ. मनोज अवस्थी, स्वयंसेवक आकाष गुर्जर, पूर्वा मोरगांवकर, रवि धाकड़, योगेश्वर माहौर, लितेष कटारे, अंकुर चौरसिया, अजय राजौरिया, करण बरूआ, उत्र्क्या जैन, तरूण रोहिरा, संजय यादव आदि लोग उपस्थित थे।