शीतलहर से फिर शहर कंपकंपाया
Dec 24 2019
ग्वालियर। कोहरे के बीच मौसम ने फिर करवट बदली और हल्की बंूदाबांदी शहर के कई हिस्सों में देखी गई। इसके बाद शीतलहर से पूरा शहर कंपकंपाता रहा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र मेें देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को हालात यह रहे कि ग्वालियर और इससे सटे जिले भी ठंडे रहे। बूंदाबांदी के बाद अलसुबह धुंध बढ़कर छा गई और सूरज ना निकलने के कारण शीत लहर का कहर जारी रहा। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम बढ़ सकता है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तित होगा। वहीं अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबादी की संभावना है। इसके अलावा सुबह के समय गहरी धुंध छाई रहेगी। इसके प्रभाव से ठंड और अधिक बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले पांच दिन से मौसम साफ था और धूप भी खिल रही थी। लेकिन मंगलवार सुबह से फिर से कोहरे के कारण कामकाज में तो बाधा आ रही है, घर से निकलना भी दूभर हो रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक ठंड और कोहरे से पशुओं की भी नुकसान हो सकता है और यह बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी मुसबीत बन रहा है।
बाजार से गायब हुए मफलर दस्ताने
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने एक बार फिर से तीन दिन बाद दस्तक क्या दी गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहको की भीड़ इस तरह लग गई कि दुकानदार बात तक नहीं कर पा रहे हैं और बाजारों में मफलर,दस्ताने के लिये लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। दुकादार भी गर्म कपड़ों की बिक्री करते हुए मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हालात यह है कि होजरी की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगना शुरु हो गई है और देर रात तक लग रही है। दुकानदारों को ग्राहकों को वापस लौटाना पड़ रहा है। यही हालत फूलबाग स्थित तिब्बती मर्केट में जाकेट औ लेडिज कार्डिगन की है होजरी की दुकानों पर हाथ के दस्ताने और मफलर हाथों हाथ बिक गए। बाहर से आने वाला माल नहीं आने के कारण अब दुकानदार भी यह कहते हुए ग्राहक लौटा रहे हैं कि पहले माल आ जाए उसके बाद ही दे सकेंगे और जिन दुकानों पर स्टॉक रखा है वह मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









