व्यक्ति को अपने अलावा अन्य लोगों के विषय में भी सोचना चाहिए: राजाबाबू

Dec 23 2019

ग्वालियर। व्यक्ति को अपने जीवन में अपने अलावा अन्य लोगों के विषय में भी सोचना चाहिए। जिस प्रकार का कार्य फिर एक प्रयास संस्था कर रही है वह अद््भुत कार्य है और सराहनीय है, जो व्यक्ति सिर्फ अपने विषय में सोचता है, वह मानव कहलाने के लायक ही नहीं है। एक प्रयास संस्था द्वारा आयोजित षष्टम वर्षगांठ समारोह व स मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी राजाबाबू सिंह ने कही। कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार पं. रामप्रकाश अनुरागी, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, वार्ड 54 पार्षद नीलिमा शिंदे उपस्थित थी। 
इस मौके पर अतिथियों द्वारा प्रतिभा स मान, पत्रकार स मान रक्तवीर स मान से समाज सेवियों को स मानित किया गया। जिसमें क पू थाना प्रभारी विनय शर्मा, ओमप्रकाश सिकरवार, आनंद नारायण गौड़, पत्रकार स मान में सुरेन्द्र माथुर, अनुराग चतुर्वेदी, महेश गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रक्तवीर स मान में राहुल राजावत, संदीप पौराणिक, गोपाल अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा शामिल थे। इस दौरान 15 दिस बर को हुई प्रतियोगिता में के विजेताओं को भी पुरुस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान यश राजपूत ने जीता। अतिथियों द्वारा यश को उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। साथ ही 62 अन्य प्रतिभागियों को भी स मानित किया गया।