राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी बनी विनर
Dec 22 2019
ग्वालियर। संगीत एक दिन का काम नहीं है। यह कभी न रूकने वाली साधना है। जब युवा मंच से संगीत की प्रस्तुति देते हैं, तो यह युवा शक्ति का प्रदर्शन होता है। यह बात प्रसिद्ध सितार वादक मीता नाग ने कही।
वह जीवाजी यूनिवर्सिटी में चल रहे मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव मृगनयनी के समापन अवसर पर बतौर मु य अतिथि बोल रहे थे। समापन अवसर पर उत्सव के दौरान हुईं सभी प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इनमें ऑवर ऑल विजेता चैंपियन राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर बनी, वहीं रनरअप विजेता संत गाडगे बाबा यूनिवर्सिटी अमरावती बनी। इस बार की प्रतियोगिताओं की खास बात यह रही कि चौथे और पांचवे नंबर पर आने वाली टीमों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।कार्यक्रम के शुरूआत में युवा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के साथ की। इसके साथ ही मुंबई से आए प्रसिद्ध कथक कलाकार कुमार शर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एलएनआईपीई के वीसी डॉ. दिलीप दुरेहा, एआईयू के ज्वॉइंट सेकेट्री बीएस सेखों, एआईयू के ऑब्जर्वर अनूप लाठर रहे। जेयू की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. आईके मंसूरी,छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. केशव सिंह गुर्जर, प्रोक्टर डॉ. एसके सिंह, ईसी मेंबर वीरेंद्र सिंह गुर्जर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संगीता शुक्ला ने की।
कुमार शर्मा का हुआ कथक
कार्यक्रम के दौरान मुंबई से आए कथक कलाकार कुमार शर्मा ने शुद्ध कथक पेश किया। उन्होंने चक्कर के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इसी दौरान हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी सागर के युवा कलाकारों ने ओपन मंच पर ढोलक, नगडिय़ा और रमतूला जैसे वाद्य वृदों के साथ पारंपरिक परिधानों में बधाई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके बाद अमरावती यूनिवर्सिटी की टीम ने समूह गान भी पेश किया, जिसके बोल थे ये हिंदोस्तां है।
शॉल व श्रीफल देकर किया स मान
इस दौरान कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने मीता नाग सहित बीएस सेखों और डॉ. दिलीप दुरेहा को शॉल व श्रीफल देकर स मान किया। इसके साथ ही सभी टीम मैनेजर्स ने आयोजन और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के सबंध में अपने विचार भी व्यक्त किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









