नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से रोगी लाभान्वित हुए
Dec 22 2019
ग्वालियर। मां भवानी सेवा मण्डल ग्वालियर द्वारा रविवार को झूलेलाल मंदिर माधवगंज लश्कर ग्वालियर में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 256 रोगी लाभान्वित हुए शिविर में अस्थमा रोगियों का परीक्षण डॉ अनुपम ठाकुर अस्थमा एवं छाती रोग विशेषज्ञ द्वारा, चर्म रोगियों का परीक्षण डॉ ध्रुव प्रेमी अग्रवाल चर्मरोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ द्वारा, ह्रदय रोगियों का परीक्षण डॉ राम ए रावत ह्रदय रोग विशेषज्ञ, द्वारा नेत्र रोगियो का परीक्षण डॉ आदित्य मोदी नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन द्वारा नि:शुल्क किया गया।
शिविर में चयनित अस्थमा रोगियों के फैफडो़ की जांच अत्याधुनिक स्पायरो मीटर मशीन द्वारा ह्रदय रोगियों की ईसीजी डायबिटीज, ब्लडप्रेशर की जांच नेत्र रोगियो के चश्मे की जांच नि:शुल्क की गई। शिविर में उपलब्ध नेत्र रोगियो को दवाईयां भी नि:शुल्क वितरित की गई।
कार्यक्रम में संत कृपालसिंह मु य अतिथि किशोर कन्याल एडीएम ग्वालियर एवं विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र तोमर एएसपी ग्वालियर द्वारा मां भवानी एवं भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर शिविर का शुभारंभ किया एवं अपने उद्बबोधन में संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए शिविर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य बताया शिविर में पीडि़त मानवता की सेवा करने आए चिकित्सकों को साधुवाद दिया।
शिविर में अशोक तलवानी,अशोक अछड़ा, डॉ चंद्रप्रकाश आहूजा, डॉ नंदकिशोर सिसोदिया, डॉ निर्मल लाडकानी, अशोक गंगवानी, डॉ खेमचंद हसीजा, नंदलाल हसीजा ने सेवा कार्य कर सराहनीय सहयोग दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









