पुलिस ने सटोरियों का निकाला जुलूस

Dec 22 2019

ग्वालियर। शहर में सटटा कारोबार पर लगाम लगाने के उददेश्य से पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देश पर शहर के साथ-साथ जिले भर में विशेष अभियान चलाकर सटटा कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कंपू थाना प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में गठित दल ने कंपू क्षेत्र में सटटा चलाने वाले माइकल और उसके भांजे समीर खान को गिर तार कर क्षेत्र से सटटे के कारोबार को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाते हुए न सिर्फ दोनों सटोरियों से भारी सं या में सटटे की पर्चियां व नगदी बरामद की बल्कि दोनों का जुलूस निकालकर यह संदेश भी दिया कि अब शहर में सटटे का कारोबार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस कारोबार को करेगा उसका ऐसा ही हश्र होगा। 
सटोरिया माइकल और उसका भांजा समीर कंपू क्षेत्र में पिछले काफी समय से सटटे का कारोबार कर रहे थे और इसका असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा था। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के निर्देश पर शहर भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कई सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर सटटा का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। माइकल और समीर की बात करें तो इसके विरुद्ध कंपू थाने में सटटा एक्ट के अलावा मारपीट के अनेक मामले दर्ज हैं।