पूर्वी हवाओं से ठंडक बढ़ी
Dec 22 2019
ग्वालियर। शहर में लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहा। लेकिन पहाड़ी हवाओं ने दस्तक देकर ठंड बढ़ा दी है। दिन में भले ही गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है, मगर रात में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार पुरवा हवाओं ने प्रभाव बनाया तो आने वाले दिनों में ठंड का असर भी तेज होगा। दिसंबर माह के अंतिम समय में अब सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हवाओं में भी परिवर्तन का दौर जारी है। मंद गति में कभी पुरवा तो कभी पश्चिमी हवाएं अपना प्रभाव बनाए हुए है। ठंड में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। मौजूदा समय में फिजाओं में पहाड़ी हवाओं का भी दखल है। इससे गलन तेज हो गई है। हालांकि धूप तेज होने से ठंड से राहत है। रविवार को आसमान में बादलों का प्रभाव नहीं दिखा। मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप का असर तेज रहा। 10 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहे। दिनभर धूप खिलने से ठंड से लोगों को राहत मिली। लेकिन सूर्य ढलते ही मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। गलन तेज हो गई। कडंाके की ठंड पडऩे लगी। शाम 6 बजे के बाद बाजारों की चहल-पहल कम हो गई। चौराहों पर अलाव धधकने लगे। शहर के पांच दर्जन प्रमुख स्थानों पर लोग अलाव के सहारे बैठे दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी यात्री व राहगीरों को हुई। जैकेट, मोफलर, स्वेटर व शाल में लैस होने के बाद भी ठंड के चलते वे कांपते दिखे। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी हवाओं की दखल से तापमान लुढ़क रहा है। जल्द ही ठंड में इजाफा होगा
कोहरे के कारण ट्रेनों के पहिए पटरियों पर फिसलने लगे हैं। ट्रेन की चाल प्रभावित होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। झाँसी मण्डल से ग्वालियर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेन 3 से 9 घण्टे तक की देरी से चल रही हैं। मौसम के इस बिगड़े तेवर ने ट्रेन संचालन व्यवस्था को बेपटरी करना शुरू कर दिया है। कई ट्रेन ऐसी हैं, जो घण्टों लेट चलने से अपने फेरे पूरे नहीं कर पा रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेन के परिचालन पर पडऩे वाले प्रभाव को देखते हुए कई निर्णय लिए हैं। इधर रेलवे झाँसी-कानपुर ट्रैक पर चल रहे दोहरीकरण के काम से भी इन ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। गाड़ी के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









