क्रिसमिस नाइट में गीत संगीत की प्रस्तुति से होगा प्रभु ईशू का जन्म

Dec 21 2019

ग्वालियर। 25 दिस बर को क्रिसमिस नाइट का आयोजन डीडी मॉल ग्वालियर में शाम 6 बजे से किया जायेगा जिसमें गीत, संगीत और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी। रे ऑफ होप फाउंडेशन के पदाधिकारी राजू फ्रांसिस, अमर सिंह माहौर, आशीष खीस्त एवं प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया। मु य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व रविवार को बहोड़ापुर स्थित मानव कुष्ठ आश्रम में प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। 23 दिस बर को अनाथ आश्रम  और माधव अंधाश्रम में भी जन्मोत्सव मनाया जायेगा। अगले दिन 24 दिस बर को रात्रि 11 बजे संत जोन महागिरजा घर फालका बाजार में धर्माध्यक्ष द्वारा प्रार्थना की जायेगी।