पैरों में लट्ठ बांध किया छात्र-छात्राओं ने नृत्य

Dec 21 2019

ग्वालियर। तबले की थाप पर जब युवा कलाकारों ने अपनी उंगली का जादू दिखाया तो साथी छात्र ने भी हारमोनियम पर मधुर धुन निकाली और यहां मौजूद छात्र-छात्राएं इनका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। आयोजन था जीवाजी विवि में आयोजित किए जा रहे मृगनयनी यूथ फेस्टिवल का। जहां अलग-अलग मंचों पर 7 राज्यों से आए छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। आलम यह है कि भौर होते ही यह छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां इनका अभिवादन विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। युवा उत्सव में शनिवार को स्वामी विवेकानंद उद्यान में आयोजित हुईं प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भारतीय परिधानों में प्रस्तुति दी तो सभी ने इनका तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। आयोजित किए जा रहे युवा उत्सव में राजस्थान से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी कालवेलिया नृत्य पर प्रस्तुति दी तो इंदौर से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर अपना नृत्य दिखाया। कार्यक्रम के दौरान जीवाजी विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।
पैरों में लट्ठ बांध किया छात्रा-छात्राओं ने नृत्य, बनाए चित्र, दिया संदेश
युवा उत्सव के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा चित्रों के माध्यम से बताया गया कि आज बढ़ती हुई महंगाई के लिए सबसे ज्यादा सरकार और जमाखोर दोषी हैं। चित्र बनाकर उन्होंने शिक्षा के व्यवसायीकरण को दर्शाया और गिरते जल स्तर को कैसे बचाया जाए यह भी बताया। इस दौरान कोलाज प्रतियोगिता भी हुई।
आज होगा समापन
मृगनयनी युवा उत्सव 18 दिस बर से शुरु हुआ जो आज 22 दिस बर तक चलेगा। इस युवा उत्सव का समापन रविवार की शाम को प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा और इसके बाद विजेताओं को स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।